जालौन। उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम द्वारा एक प्रजाति के बीज पर किसी अन्य प्रजाति के बीज का टैग लगाकर बेचे जाने तथा उस बीज को बोने से फसल को हुए नुकसान की शिकायत पीड़ित ने अपर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए की।
तहसील क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी संतोष कुमार दीक्षित ने अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार को शिकायती पत्र देते हुए बताया उसने बीज गोदाम जालौन से आजाद 3 प्रजाति का 30 किग्रा उड़द का बीज खरीदा था। बीज गोदाम द्वारा जो बीज दिया गया। उस बैग पर आजाद 3 प्रजाति का टैग भी लगा था। यह बीज उसने फसल को यलो मोजेक रोग से बचाने के लिए खरीदा था। क्योंकि इस प्रजाति के बीज में उड़द की फसल में यलो मोजेक रोग लगता ही नहीं है। परंतु बीज गोदाम द्वारा उसे जो बीज दिया गया वह आजाद 3 प्रजाति का नहीं था। क्योंकि इस बीज को बोने से उसकी पूरी फसल मंे यलो मोजेक रोग लग गया और उसकी पूरी फसल तबाह हो गई। इससे उसे लगभग दो लाख रूपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने अपर जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई।






Leave a comment