उरई। बोधिसत्व बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर केे प्रति गाजियाबाद में अखिलेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री आजम खां द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री आजम खां का पुतला फूंका और उसे जमकर लतियाया भी बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौपा।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल के नेतृत्व में भाजपा नेता भगवान दास त्रिपाठी, गौरीशंकर वर्मा, कैलाश बाबू वर्मा, बीरेन्द्र मिश्रा, जितेन्द्र अहिरवार, इंद्रराज गुर्जर, किशोरीलाल बापू, माताप्रसाद वर्मा, आलोक मिश्रा, रामजी राजपूत, अमित निरंजन शनि चैहान, विवेक अवस्थी, अयोध्या विश्वकर्मा, तरूण तिवारी, पुष्पेन्द्र सिंह सेंगर, जयप्रकाश गौतम, जगदीश तिवारी, मनोज राजपूत, संजय त्रिपाठी, अवध बब्बा, चैधरी शंभू दयाल, राकेश वर्मा, गंगाराम ठेकेदार, बाबा बालकदास, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, रविकांत द्विवेदी, नरेश कुशवाहा, आदि तमाम नेताओं नेे कलेक्टेªट गेट पर खुलेआम कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ नारेवाजी करते हुए उनका पुतला फूंका और फूंकते हुए पुतले को जूतों से ठुकराया बाद में नगर मजिस्टेªट को दिए गए ज्ञापन में राज्य पाल उत्तर प्रदेश शासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए अवगत कराया कि पांच सितंबर को गाजियाबाद में अखिलेेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री मो. आजम खां द्वारा संविधान निर्माता भारतरत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ की गई अमर्यादित, अपमानजनक एवं आपत्तिजनक टिप्पणी (जिसमें उन्होंने बाबा साहब की उंगली को संकेत करते हुए कहा कि सब जमीन हमारी है) अर्थात बाबा साहब को भूमाफिया जैसी भाषा से परिभाषित करने से भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता बहुत आहत है और मो. आजम खां के द्वारा बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के प्रति की गई टिप्पणी केलिए कड़े शब्दों में निंदा करते है। भाजपा ने आजम खां के इस अमर्यादित बयान पर चुप्पी साधलेने को दोहरा चरित्र बताते हुए कहा कि मुस्लिम तुष्टीकरण, मुस्लिम वोट के लालच में अपने को दलितों का मसीहा बताने वाली मायावती चुप है नसीमुद्दीन सिद्दी ने बेटी का अपमान किया फिर भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही की गई। यहीं नही बसपा सुप्रीमो मायावती के द्वारा कश्मीर में सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल में अपनी पार्टी का प्रतिनिधि इसलिए नही भेजा क्योंकि उन्हें मुस्लिम मतों के कट जाने का भय था। भाजपा ने बसपा के इस रूख की आलोचना भी की है।







Leave a comment