जालौन। नगर मंे तीसरे दिन श्रीगणेश भक्तों ने श्रृद्धा के साथ गणेश वंदना की। नगर के बाजार बैठगंज स्थित बेनी बाई मार्केट में श्री गणेश मित्र मंडल एवं सर्राफा व्यापार संघ के तत्वावधान में श्रीगणेश प्रतिमा की स्थपाना की गई है। स्थापना के तीसरे दिन श्रीगणेश भक्तों ने पूर्ण श्रृद्धा व भक्ति से श्रीगणेश प्रतिमा की पूजा अर्चना की एवं उनका आशीर्वाद लिया। गणेशजी की पूजा के लिए श्रृद्धालुओं में काफी जोश रहा। इस मौके पर चंद्रशेखर सर्राफ, संतोष धार्गे, आशीष अग्रवाल, सामू सोनी, मन्नी सोनी, शिवकुमार स्वर्णकार, सुनील सोनी, पवन कौशल आदि उपस्थित रहे।






Leave a comment