<

p style=”text-align:justify;”>09orai03उरई। शाम को घर से निकलने के बाद लापता हुए पंचायत मित्र का शव शुक्रवार को सुबह करसान रोड पर मिला। पंचायत मित्र की मोटर साइकिल भी गायब है। मौके पर पहुंचकर शव की हालत देखने के बाद एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मृतक की सिर में घातक चोट पहुंचाकर हत्या की जाने का आरोप लगाया जा रहा है।
जेल रोड के समीप रामजी पुरम कालौनी निवासी खंड विकास अधिकारी लखन लाल अहिरवार का पंचायत मित्र पुत्र मानवेंद्र सिंह उसके बड़े भाई इंद्रजीत सिंह के दिवंगत प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद कुलश्रेष्ठ के घर संवेदना व्यक्त करने के लिए चले जाने के बाद मोटर साइकिल से घर से निकल गया था। इंद्रजीत सिंह ने घर वापस आने के बाद रात में लगभग 11 बजे तक उसके लौटने का इंतजार किया। इसके बाद उन्होंने उसके मोबाइल पर काॅल की तो रिंग जाती रही लेकिन काॅल रिसीव नही हुई। इंद्रजीत का कहना है कि इसके बावजूद उन्हें कोई अंदेशा नही हुआ। वे यह सोचते रहे कि मानवेंद्र किसी दोस्त के घर रुक गया होगा सुबह लौट आयेगा।
सुबह हो जाने पर भी जब मानवेंद्र नही आया तो उन्हें थोड़ी चिंता हुई। पहले उन्होंने फोन किया तो मानवेंद्र का मोबाइल स्विच आॅफ मिला इसके बाद फोन पुलिस ने उठाया और उससे मौके पर आने को कहा।
शहर में हत्या की खबर पाकर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी अपर पुलिस अधीक्षक शकील अहमद के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलवा लिया। वैज्ञानिक साक्ष्य के लिए फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर कई नमूने लिये। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभी तक किसी संदिग्ध का नाम उजागर नही हो सका है।
पहले गलत जानकारी के कारण मृतक के बड़े भाई की भी 5 वर्ष पहले हत्या होने का उल्लेख हो गया था जो सही नहीं है .

Leave a comment