konch4कोंच-उरई। ग्राम पड़री स्थित एक पंक्चर सुधारने बाली दुकान में बीती रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से पूरी दुकान स्वाहा हो गई। आग कम्प्रैशर तक पहुंच गई थी लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिये जाने से बड़ी घटना टल गई। आशंका व्यक्त की जा रही है कि कतिपय अराजक तत्वों ने इस आगजनी की घटना को अंजाम दिया है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पडरी में इरफान पुत्र आजिम की टायर पंक्चर की दूकान है जिससे वह गरीब अपनी जीविका चलाता है। बीती देर रात उसकी दुकान में अचानक भीषण आग लग गई जिसकी लपटें दूर तक देखीं गईं और आनन फानन वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हालांकि फायर को सूचना दी गई थी लेकिन तब तक ग्रामीणों ने ही कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू कर लिया लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान राख में तब्दील हो चुका था। दूकान में कम्प्रैशर मशीन भी रखी थी और आग उस तरफ भी बढ रही थी लेकिन आग पर काबू पा लिये जाने के बाद बड़ा हादसा होने से टल गया। आशंका जताई जा रही है कि गांव के कतिपय अराजक तत्वों की यह करातूत हो सकती है, पुलिस को सूचना दे दी गई है।

Leave a comment