0 दो वर्ष पूर्व हुई थी शादी
konch2कोंच-उरई। बीती देर शाम कस्बे के बाहरी इलाके ब्लॉक क्षेत्र में एक 23 वर्षीय विवाहिता की करंट लग जाने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरवा कर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। सीओ, तहसीलदार और कोतवाल भी मौके पर पहुंच गये थे और उन्होंने घटना को लेकर काफी पड़ताल भी की। मृतका के मायके बाले भी आ गये थे लेकिन उनकी ओर से समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं आई थी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना का रहने बाला अवधेश कुमार चैधरी यहां नया पटेलनगर ब्लॉक इलाके में तुलसी धाम विवाह घर में अपनी पत्नी के साथ किराये से रहता था और विवाह घर के मालिक कल्लू प्रधान कन्हरी के ट्रैक्टर पर ड्राइवर का काम करता था। कल वह ट्रैक्टर लेकर काम पर गया था और देर शाम जब अपने कमरे पर लौटा तो उसकी पत्नी सरिता (23 वर्ष) कमरे में फर्श पर बुरी तरह झुलसी पड़ी थी, उसे कूलर का करंट लगा था। आनन फानन सरिता को सीएचसी कोंच ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति ने कोतवाली पुलिस को इत्तिला कर दी जिस पर सीओ अवधेशकुमार शुक्ल, कोतवाल मनवीर सिंह, एसआई जयवीर सिंह रात में ही मौके पर पहुंच गये थे और घटना के बाबत पूछताछ की। आज सुबह तहसीलदार भूपाल सिंह की मौजूदगी में शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया था। मृतका की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और फिलहाल गर्भ से थी। मायके वालों को भी सूचना दे दी गई थी और समाचार लिखे जाने तक फिलहाल उनकी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

Leave a comment