उरई। गत् दिनों जेल रोड रामजी पुरम् निवासी पंचायत मित्र मानवेंद्र पुत्र लखन लाल की हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गौरतलब है कि खंड विकास अधिकारी लखन लाल के पुत्र मानवेंद्र का घर से रात भर गायब रहने के बाद अगले दिन रहस्यमय् परिस्थितियों में शव बरामद किया गया था। सरसरी तौर पर देखने पर पता चला था कि मानवेंद्र की सिर कूंच कर हत्या की गई है। घरवालों ने इस मामले में संदेह के आधार पर कई नाम लिखाये थे। लेकिन पुलिस ने गहन छानबीन की।
वास्तिविकता सामने आने के बाद इस मामले में दीपू निवासी रामनगर और मुकेश व जूली निवासी बजीदा को चुर्खी रोड पर बुधवार को प्रभारी निरीक्षक जेपी यादव ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या के षड़यंत्र में एक व्यक्ति का और नाम प्रकाश में आया है जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार लोगों से हत्या में प्रयुक्त गड़ासा बरामद किया गया है। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया गया है।







Leave a comment