जालौन-उरई। मंगलवार को बुढ़वा मंगल के उपलक्ष्य में जालौन क्षेत्र के हनुमान मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। उधर खर्रा स्थित खेरेश्वर महाराज के मंदिर में श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह बजरंगबली के दर्शन पूजन के लिए देखा गया।
श्रद्धालुओं ने सबेरे से ही पंक्तिबद्ध होकर अंजनीपुत्र के दर्शन किये और कई श्रद्धालुओं ने बजरंगबली की प्रतिमा पर सिंदूर का चोला चढ़ाया। भक्तों के आने का सिलसिला दिन भर लगा रहा। गांव के अन्य मंदिरों में भी भक्तों की भीड़-भाड़ रही।
उधर ग्राम बंगरा में छोटी माता मंदिर परिसर कमेटी द्वारा गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। आयोजक रविशंकर और आयोजन समिति के सदस्य विकास श्रीधर, अंकुर राजावत, सोनू महाराज, प्रधान शिवम ठाकरे, राजकुमार कुशवाहा, विजय श्रीधर, सुजीत शर्मा, रोहित दीक्षित, दीपक श्रीधर आदि ने व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए पूरे समय अटूट मेहनत की।
बताया गया है कि 15 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन यहां की गणेश प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया जायेगा।







Leave a comment