election3
कोंच। नये मतदाताओं को वोटर लिस्टों में समाहित करने के लिये प्रशासन में बैठे अधिकारी लगातार कॉलेजों में जाकर स्वीप गोष्ठियां करने में लगे हैं। मतदाता जागरूकता और नव वयस्कों को मतदाता सूचियों का हिस्सा बनने के लिये प्रेरित करने हेतु एसडीएम और तहसीलदार ने आज सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय में भी स्वीप गोठी का आयोजन कर विद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिये प्रेरित किया। एसडीएम ने कहा कि वयस्क मताधिकार हर भारतीय का अधिकार है जिसके जरिये वह अपनी लोकप्रिय सरकारों का गठन करता है और वे सरकारें जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास में सहयोग करती हैं। छात्र छात्राओं को जागरूक करते हुये एसडीएम मुईनुल इस्लाम ने कहा कि 1 जनवरी 2017 को 18 बर्ष की आयु प्राप्त कर रहे नव वयस्क अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करायें तथा वोटर कार्ड अवश्य बनवायें। उन्होंने यह भी बताया कि एक मतदाता का नाम एक ही जगह से होना चाहिये, एकाधिक जगह नाम अंकित होना दंडनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि सभी छात्र छात्रायें जिम्मेदारी के साथ खुद भी वोटर बनें और अन्य लोगों को भी मतदाता बनने के प्रति जागरूक करें।
नव मतदाता पंजीकरण अभियान को गति देने के लिये महाविद्यालय में आहूत गोष्ठी को संबोधित करते हुये तहसीलदार भूपाल सिंह ने कहा कि 18 बर्ष की आयु पूरी कर चुके वयस्क प्रारूप 6 भर कर आवेदन करें। उन्होंने छात्र छात्राओं से अपील कि अपने आस पड़ोस में भी देखें कि जो महिलायें मतदाता सूची से छूटी हैं उनको भी वोटर बनाया जाये। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर वे बूथों तक जाकर अपना कीमती वोट जरूर डालें। संचालन डॉ. मृदुल दांतरे ने किया। इस दौरान कॉलेज के कोऑर्डीनेटर कन्हैया नीखर, कार्यकारी प्राचार्य ब्रजेन्द्र निरंजन, तनु अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, धर्मेन्द्र निरंजन, कदीम सिद्दीकी, तराना बेगम, मनोज श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश रावत आदि मौजूद रहे।

फोटो-कोंच7-नदीगांव में प्रतिमा विसर्जन के पूर्व निकाली गई शोभायात्रा
नदीगांव वासियों ने नम आंखों से किया मां दुर्गा को विदा
कोंच। आज नदीगांव नगर में मां सिंह वाहिनी की विशाल शोभा यात्रा नगर के आजाद चौराहा होती हुई बोदरी माता मंदिर पर मां महिसासुर मर्दनी को लेती हुई राधावल्लभ मंदिर, मेन बाजार एवं नगर में घूमती हुई किला मैदान पहुंची जहां पर मैया की आरती में सैकड़ों श्रद्घालु शामिल हुये। वहां से बस स्टैंड होती हुई शोभायात्रा पहूज नदी के तट पर पहुंची। लोगों ने मां के जयकारे लगाये और अगले वर्ष फिर आने का न्यौता देकर उन्हें नम आंखों से विसर्जित किया। जुलूस में पुरुष, महिलाओं और बच्चों ने खूब गुलाल उड़ाया और पटाखे गोले दागे व जमकर नाचे। मईया जा रही दर्शन करलो के साथ खूब रंग व फूल बरसाये। मां के जुलुस में चलरही भीड़ को जलपान मिस्ठान व लंगर जगह-जगह बांटा गया। इस दौरान प्रसून मिश्रा, माता प्रसाद जारोलिया, सौरभ चंदेल, सचिन खरे, राकेश, महेंद्र शमार्, अमित राजावत, संजीव, शिवम, अवनीश, अनुज, विनोद गुबरेले, मुन्नालाल तिवारी, वीरेंद्र यादव, हरिओम, सोनू, अंशुल, रिंकू चौरसिया, शेलैन्द्र, सुनील, अक्षय शुक्ला, आनंद तथा महिलाओं में मैया की सवारी के पीछे पीछे साक्षी यादव, पूजा सोनी, कमला, वर्षा, रजनी, सुमन, मनोज दीदी, राखी, रन्नो, नीतू, नेहा, बेबी, सरिता, सृष्टि, मंजू, मीनू, पूनम आदि चल रहीं थीं। पुलिस व्यवस्था में एसओ प्रमोद कुमार, एसआई अरविंद दुवे, महिला कांस्टेबिल अर्चना पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।

Leave a comment