• बीएलओज को तगड़ी घुट्टी पिलाई एसडीएम-तहसीलदार ने
    कोंच। पिछले दिनों मंडल कमिश्नर की गुर्राहट के शिकार रहे स्थानीय प्रशासन ने आज बीएलओज की कक्षा तहसील सभागार में लगा कर तगड़ी डोज दी है, एसडीएम और तहसीलदार ने दो टूक कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान की प्रगति संतोषजनक नहीं है और ऐसा लगता है जैसे बीएलओ इस काम को बेगार समझ कर औपचारिकतायें निभा रहे हैं। उन्होंने तीखे अंदाज में कहा कि ठीक ढंग से काम नहीं करने बालों का न सिर्फ वेतन ही कटेगा बल्कि उन्हें दंडात्मक कार्यवाही से भी गुजरने के लिये तैयार रहना होगा।

election1
एसडीएम मुईनुल इस्लाम ने बीएलओज को कड़ी ताकीद करते हुये कहा कि उनका काम कतई संतोषजनक नहीं है, नही अभिलेख कायदे से बनाये गये हैं और न ही उनमें इच्छित सूचनायें दर्ज की गई हैं। यह स्थिति नाकाबिले बर्दाश्त है और निर्वाचन के इस अति महत्वपूर्ण कार्य में इस तरह की ढील पोल कतई नहीं बर्दाश्त की जायेगी। उन्होंने कहा कि अपने अपने बूथों पर जाकर एक बार पुन: मतदाता सूचियों का अवलोकन करें और जो भी छूट रहा हो उसे उसमें शामिल करें।

election2

इस समूची कार्यवाही में ध्यान देने योग्य विंदु जेंडर और इपिक रेशियो है जिस पर काफी सतर्कता पूर्वक काम करने की जरूरत है क्योंकि कोंच तहसील में जेंडर रेशियो काफी कम है। उन्होंने इस बात पर कड़ा एतराज जताया कि मतदाता सूची में दिव्यांगों को छोड़ा जा रहा है, कोई भी दिव्यांग छूटना नहीं चाहिये। उन्होंने कहा कि बीएलओ की बैठक हर सप्ताह होगी और कार्य की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। इस काम को हल्के में बिल्कुल न लें। 22 अक्टूवर को बिशेष अभियान दिवस पर बीएलओ को बूथों पर रह कर कार्य करना है। अपने रिकॉर्ड तथा जनगणना रजिस्टर व्यवस्थित रखें। तहसीलदार भूपाल सिंह ने कहा कि हर परिवार के एक एक सदस्य चाहे वह वयस्क हो या अवयस्क, का लेखाजोखा रजिस्टर में दर्ज करें। इस दौरान आरके राजेन्द्र दूरवार, प्रशांत विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a comment