जालौन-उरई। अलग-अलग स्थानों पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े तीन बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने छुरी समेत पकड़कर जेल भेजा।
कोतवाली में तैनात एसआई जयप्रकाश को सूचना मिली कि सहाब मोड़ पर एक संदिग्ध व्यक्ति किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही संदिग्ध ने भागने का प्रयास किया परंतु पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से एक अदद छुरी बरामद की। पूछतांछ में युवक ने अपना नाम दीपक धोगी निवासी भदवां बताया।
उधर, कोतवाली में तैनात एसआई रामप्रकाश को सूचना मिली कि औरय्या रोड पर दो युवक संदिग्ध हालत में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो अदद छुरी बरामद हुई। पूछतांछ में युवकों ने अपने नाम क्रमशः सलीम निवासी भिटारा तथा राजेश सिंह निवासी मोहल्ला खंडेराव बताया। पुलिस ने पकड़े गए तीनों युवकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेजा।





Leave a comment