जालौन-उरई। पुरानी रंजिश को लेकर दबंग द्वारा पति पत्नी के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुरा निवासी रमाकांत ने पुलिस को बताया कि उसके गांव का ही दबंग मिथलेश दर्जी उससे पुरानी रंजिश मानता है। जिसे लेकर बीती रात वह लाठी डंडे लेकर उसके घर गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर वह लाठी डंडों से मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं इसी बीच उसे बचाने आई उसकी पत्नी को भी उसने बुरी नीयत से दबोचकर जमीन पर पटक दिया। उसके विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट कर दी। तभी शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों को आता देख उक्त दबंग आइंदा जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया।
उधर, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खनुआं निवासी ज्ञान सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके गांव के ही दबंग रामदेव ने पुरानी रंजिश को लेकर सरोज पत्नी रामशंकर व उसके साथ मारपीट कर दी।

Leave a comment