जालौन-उरई। युवक खेत से ट्रैक्टर लेकर घर जा रहा था तभी अचानक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई जिससे ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जालौन कोतवाली के ग्राम अकोढ़ी दुबे निवासी भूपेंद्र सिंह पाल पुत्र ज्ञान सिंह पाल अपने ट्रैक्टर ट्राली से घर से कूड़ा भरकर अपने खेत में डालने गया था। खेत में कूड़ा डालकर वह ट्रैक्टर ट्राली को लेकर अपने घर जा रहा था तभीगांव के ही पास अचानक उसके ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया जिससे ट्रैक्टर ट्राली खाई में पलट गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। जब राहगीरों ने उसे ट्रैक्टर से दबा हुआ देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत कर उसे खाई में निकाला तो वह गंभीर रूप से घायलावस्था में था। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसकी बिगड़ती हालत को देख मेडिकल कालेज झांसी के लिए रिफर कर दिया।





Leave a comment