konch3कोंच-उरई। रामलीला महोत्सव 2016 की अंतिम कड़ी में कल मध्य रात्रि ठीक 12 बजे श्रीराम राज्याभिषेक के साथ ही महोत्सव का अवसान हो जायेगा। रामलीला समिति के अध्यक्ष सुधीर सोनी, मंत्री सीताशरण पटेल व संयोजक पुरुषोत्तमदास रिछारिया ने संयुक्त विज्ञप्ति में बताया है कि कोंच की ऐतिहासिक रामलीला के 164वें महोत्सव में कल गाजे बाजे के साथ कुलगुरु वशिष्ठ भगवान राम का प्रथम तिलक करके अयोध्या के सिंहासन पर आसीन करेंगे और पूरी रात जनता के दर्शनों के लिये दरबार खुला रहेगा। रामलीला मंचन की इस अंतिम प्रस्तुति के साथ ही रामलीला का समापन हो जायेगा।

Leave a comment