कोंच-उरई। भगवान बाल्मीकि की जयंती पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाले जाने को लेकर अखिल भारतीय बाल्मीकि महासभा की नगर इकाई ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महासभा के नगर अध्यक्ष दीपककुमार चांदौरिया ने बताया है कि इस सिलसिले में बैठक आहूत कर नय किया गया है कि 16 अक्टूवर को बाल्मीकि जयंती पर कार्यक्रमों की विस्तुत श्रृंखला तैयार की जा रही है जिसमें शोभायात्रा के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होंगे।
अखिल भारतीय बाल्मीकि महासभा की नगर इकाई की बैठक यहां भगतसिंह नगर स्थित बाल्मीकि मंदिर में संपन्न हुई जिसमें जयंती कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। तय किया गया कि नगर में निकाली जाने बाली शोभायात्रा को भव्यता प्रदान करने के लिये जगह जगह तोरण द्वार बनाये जायेंगे तथा रास्ते में जलपान की भी व्यवस्था रहेगी। शाम को मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। इस दौरान कमलेश, वीरू पेंटर, खन्न बाल्मीकि, धर्मेन्द्र बाल्मीकि, सुनील गजरया, राजू, सतीश, रानू, कालिया, विनोद आदि मौजूद रहे। आभार पालिका सभासद प्रकाश बाल्मीकि ने जताया।





Leave a comment