उरई। कानपुर देहात की न्यायिक अधिकारी प्रतिभा गौतम के परिवार से संवेदना जताने के लिए कानपुर देहात बार एसोसिएशन का एक दल ने शुक्रवार को यहां आया। दल ने प्रतिभा के पिता राजाराम अहिरवार व परिवार के अन्य शोक संतप्त सदस्यों को सांत्वना दी।
बाद में दल का नेतृत्व कर रहे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद सिंह यादव और महामंत्री शैलेेंद्र तिवारी व संयुक्त मंत्री अंजूलता ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए न्यायिक अधिकारी के शव की गरिमा से कानपुर देहात पुलिस द्वारा किये गये खिलवाड़ पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रतिभा की हत्या के आरोपी उसके पति मनु अभिषेक के पिता को नामजद होते हुए भी कानपुर देहात की पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया जो पुलिस के छोटे अधिकारियों की नीयत पर संदेह उत्पन्न करता है।
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि इसलिए न्यायिक अधिकारी की हत्या और उनके शव से हुए खिलवाड़ की जांच आईजी स्तर के अधिकारी को सौंपी जाये। कानपुर देहात बार एसोसिएशन इस बारे में प्रदेश भर के वकीलों का मत संगठित करके प्रदेश सरकार के पास जाने पर भी विचार कर रही है।







Leave a comment