उरई। हौसला पोषण योजना का आकस्मिक जायजा लेने के लिए शासन के प्रतिनिधि के रूप में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम् उद्यम विभाग के विशेष सचिव अखिलेश कुमार सिंह 18 अक्टूबर को यहा पहंुच रहें हैं।
वे 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक जिले में ही प्रवास करेंगे। इस दौरान उनके द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जायेगा जिससे हौसला पोषण योजना की हकीकत उजागर हो सके। हालांकि विशेष सचिव का प्रोग्राम पहले से जारी हो जाने की वजह से जिला कार्यक्रम विभाग सतर्क हो गया है। आकस्मिक निरीक्षण के लिए संभावित आंगनवाड़ी केंद्रों की सूची तैयार की जा रही है और उनसे संबंधित बाल विकास परियोजनाधिकारी, कार्यकत्री तथा सहायिकाओं से कहा गया है कि वे गांव में पहले से मिलकर लोगों को सेट कर लें तांकि विशेष सचिव को किसी प्रतिकूल फीडबैक मिलने की संभावना न बचे।







Leave a comment