जालौन।कोतवाली क्षेत्र के गाँव अकोडी दुबे में नशे के झोंक में मजदूर ने पत्नी और बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला जिसमें बालक की मौत हो गई जबकि महिला को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

अकोडी दुबे का जगजीवन राम प्रजापति 10 वर्ष पहले मुंबई में मजदूरी करने लगा था जहाँ उसने विधवा महिला जानकी को उसके 2वर्ष के बेटे सहित अपना कर उससे विवाह कर लिया और गाँव ले आया ।
शुरू में जगजीवन अच्छी तरह अपना परिवार चलाता रहा । हालात तब बिगड़े जब उसने गाँव के कुछ लोगों की सोहबत में रोज शराब पीना शुरू कर दिया ।इसके चलते घर में कलह होने लगा लेकिन इससे शराब को तौबा करने की वजाय उसने पीने की रफ़्तार और बढ़ा दी ।

रात में वह खेत में मजदूरी करने के बाद लौटते समय खूब चढ़ा कर आया जिससे जानकी ने उसे फटकारना शुरू कर दिया ।कलह के दौरान नशे की वजह से जगजीवन इतने तैश में आ गया कि उसने जानकी (47 वर्ष) और बेटे पवन (12 वर्ष ) पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी चला दी । इसमें पवन की मौत हो गई और जानकी की हालत बेहद गभीर है।इस बीच जगजीवन फरार हो गया ।
सी ओ अरुण कुमार सिंह एस एस आइ राजेन्द्र और हल्का इंचार्ज मोहित द्विवेदी के साथ घटना स्थल पर पहुँचे । उनसे लोगों ने गाँव में धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री का बाजार गरम होने की शिकायत की ।







Leave a comment