उरई। गहोई सेवा मंडल के अध्यक्ष डाॅ. दिलीप सेठ और मंत्री भूपेंद्र कंथरिया ने नवीन कार्यकारिणी के गठन के लिए निर्वाचक मंडल का गठन कर दिया है जिसमें कमलेश निगोतिया, जीवनराम सेठ, इं. अजय इटौरिया, संजय रावत व अरुण पत्रकार को शामिल किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कमलेश निगोतिया की अध्यक्षता में निर्वाचन मंडल की टीम द्वारा तीन जनवरी को गहोई सेवा मंडल के चुनाव की तारीख तय की गई है।
इसके पहले इस बाबत हुई बैठक में चुनाव कार्यक्रम तय किया गया। जिसके मुताबिक 10 दिसंबर तक सदस्यता ली जा सकेंगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 13 दिसंबर को होगा और 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक नामांकन प्रपत्रों का वितरण किया जायेगा। 16, 17 व 18 दिसंबर को नामांकन पत्र जमा होगें। वापसी की अंतिम तिथि 20 दिसंबर रखी गई है। 21 दिसंबर को प्रत्याशियों की सूची चस्पा की जायेगी। 3 जनवरी को प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक गहोई धर्मशाला में मतदान होगा। उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। कार्यक्रम की बैठक में सेवा मंडल के पदाधिकारी संजय कुरेले, अरुण छिरौल्या, डाॅ. रामकिशोर पहारिया, रामरतन तीतविलासी, अनिल लुहारी एडवोकेट, शिवकुमार कुरेले, महावीर इटौदियां, अनिल रावत, धर्मेंद्र विश्वारी, अमित लालू, रामजी हरिहर, भरत कुरेले आदि उपस्थित हुए।







Leave a comment