17-konch-01कोंच-उरई। नोट बंदी पर किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिये क्योंकि प्रधानमंत्री जी ने जो निर्णय लिया है वह देश हित में लिया है इससे न तो कोई भूखा मरेगा और न ही किसी के कार्य रुकेगे हाॅ दर्द होगा पीड़ा होगी तो उन्हें जो जनता की गाढ़ी कमाई को रोककर रखे थे जो लोग पैसे के अलावा किसी और को महत्व नहीं देते थे। उक्त बाते कहीं समाजसेवी व व्यवसायी अनिल यादव गैस वालो ने। पत्रकारो से औपचारिक वार्ता करते हुये अनिल यादव ने कहा जहाॅ राष्ट्रहित देश व आम नागरिक के हित की बात हो वहाॅ राजनीति नहीं करना चाहिये। उन्होंने कहा कि मैं मोदी जी की पार्टी में नहीं हूंॅ लेकिन उनके अच्छे कार्याें का समर्थन करता हॅँू। धन संचित करने वालों में घबराहट नहीं दिख रही और न ही वे लोग बैंको में कतार में लगे दिख रहे है इस पर अनिल ने कहा भाई साहब आप लोगो को नहीं पता वे इतने घबराये है कि रात रात नींद नहीं आ रही वे अपने धन को लेकर परेशान है कहें तो आप लोगो के पास भेंज दे। मेरा आप लोगो से और अन्य राजनैतिक दलो के लोगो से आग्रह है कि बिना तथ्य बिना प्रमाण के कोई संदेश या समाचार न लिखे जिससे जनता में गलत संदेश जाये और जनता परेशान हो।

Leave a comment