0 मण्डी इलाहाबाद बैंक नहीं दे रही चेंज
कोंच-उरई। नोटबंदी को लेकर अभी भी मची है हलचल सभी बैंको में सुबह से शाम तक लगी रही है भीड़ कुछ बैंको में किया जा रहा मुंह देखा व्यवहार तो कही सूरा बांटे रेवड़ी चीन चीन कर देय की स्थिति बनी हुई है। गल्ला मण्डी में स्थित इलाहाबाद बैंक में चैंज के नाम पर किया जा रहा परेशान तो पी.एन.बी. में लम्बी कतार को नियंत्रित करने के लिये पुलिस को करनी पड़ रही कड़ी मशक्कत स्टेट बैंक सेन्ट्रल बैंक एक्सिस बैंकों में भी लोगो की लम्बी लोगो की लम्बी कतारे लगी नजर आ रही है। खास बात ये देखने को मिल रही है कि लोग पंक्तिबद्ध खड़े होकर काम करते नजर आ रहे है पर किसी के मस्तिष्क पर खीज या खौफ नहीं है। जब उनसे पूंछा जाता है कि परेशानी हो रही है तो उनका कहना था कि परेशानी लेकिन देशहित में सबकुछ सहने को तैयार है। पी.एन.बी. बैंक पर जब एक शादी के कार्ड के लिये ग्राहक को अन्दर जाने से रोका तो लोग उग्र हो गये और सड़को पर जाम लगा दिया पुलिस के काफी समझाने पर भीजब लोगो ने जाम नहीं खोला तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा पुलिस की सख्ती से जाम लगाये लोग तितर बितर हो गये। उधर इलाहाबाद बैंक मण्डी के मैनेजर पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुये बताया कि वहाॅ पहचानने वालो को चैंज कर रहे है आम ग्राहक परेशान हो रहे है।







Leave a comment