17orai05ग्रामीण बैंक के मैनेजर ने ग्राहक के बदलने के बार-बार आग्रह से नाराज हो फाड़ा पांच सौ का नोट, शिकायत के बाद डीएम का जांच का आदेश
उरई। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के मनमाने और उत्पीड़नात्मक रवैये की सबसे ज्यादा शिकायतें नोट बंदी के फैसले के बाद आ रही हैं। थाना कोतवाली के खजुरी गांव निवासी रामकेश, भगवान दास, सईद खां, राकेश, बलवान सिंह, रघुवर दयाल, लालाराम व दशरथ सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में चल रही मीटिंग में प्रवेश करके गुहार लगाते हुए बताया कि वे लोग इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की कुकरगांव शाखा में बचत धारक हैं। शाखा प्रबंधक द्वारा रुपये जमा करने, निकालने व पुराने रुपये बदलने में उन्हें परेशान किया जा रहा है। रामकेश ने बताया कि उनका पांच सौ रुपये का नोट तो शाखा प्रबंधक ने फाड़ ही डाला। जबकि नरोत्तम ने बताया कि प्रबंधक ने उनके रुपये को लेकर टिप्पणी की कि कहां से चोरी करके और डाका डालकर लाया। ग्रामीणों ने शाखा प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Leave a comment