उरई। सड़क हादसे में हुए दिवंगतों की याद में हर वर्ष 20 नवंबर को मनाये जाने वाले दिवस के संबंध में कलेक्ट्रेट में आज बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे एडीएम आरके सिंह ने बताया कि 20 नवंबर को प्रातः 10.30 बजे से टाउनहाॅल से पैदल मार्च निकाला जायेगा। जिसका समापन कलेक्ट्रेट परिसर में होगा। इसी दिन सांय 5 बजे सड़क दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों की स्मृति में भगत सिंह चैराहा, अंबेडकर चैराहा, विकास भवन के सामने चैराहा, इलाहाबाद बैंक चैराहा और टाउनहाल पर मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी।
इसी क्रम में 21 नवंबर को प्रातः 10 बजे जनपद के स्कूलों, काॅलेजों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन के लिए शपथ दिलाई जायेगी। दोपहर 12 बजे सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने एवं समुचित यातायात प्रबंधन विषय पर परिवहन विभाग कार्यालय परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा।
बैठक में सदर विधायक दयाशंकर वर्मा, पुलिस अधीक्षक डाॅ. राकेश सिंह, अपर जिलाधिकारी आरके सिंह, एसडीएम सदर आलोक यादव, सिटी मजिस्ट्रेट अनिल मिश्रा, सहायक परिवहन अधिकारी प्रशासन आदित्य त्रिपाठी, यातायात निरीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी रविंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।







Leave a comment