17orai04उरई। इंदिरा नगर मोहल्ले में सपा नेता के घर बीती रात हुई चोरी पुलिस के लिए सिरदर्द का सबब साबित हो सकती है। सपा नेता अखिलेश गुप्ता के घर अज्ञात चोरों ने घात लगा दी जिससे वे मोटर साइकिल, नगदी व कुछ सामान उठा ले गये। कोतवाली में सूचना आने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। उधर कुठौंद थाने के हदरुख में भी चोरों ने आधा दर्जन घरों को निशाना बनाकर लोगों को लाखों की चपत दे डाली।

Leave a comment