उरई। एट स्थित एसबीआई की शाखा में मनी एक्सचेंज के लिए लगी भीड़ की सहायता के लिए टोल कंपनी पाथ इंडिया ने कैंप लगाकर लोगों को पानी पिलाने की व्यवस्था की।
टोल प्लाजा एट से शिवपुरी मार्ग के चीफ प्रोजेक्ट डाॅयरेक्टर सुल्तान खान के निर्देशन में एट टोल प्लाजा के मैनेजर केके शुक्ला, गणेश आसीवाल, फीरोज खान, पकंज चैहान आदि लोगों ने स्टेट बैंके की स्थानीय शाखा के सामने बैंक ग्राहकों को पानी पिलाने के लिए शामियान लगाया। इसमें खाता खुलवाने, बिड्रोल व जमा कराने में भी टोल प्लाजा प्रबंधन द्वारा ग्राहकों की मदद की जा रही थी।
टोल प्लाजा के मैनेजर ने बताया कि उनकी कंपनी इस कैंप को तब तक जारी रखेगी जब तक भीड़ का दबाव खत्म नही हो जाता। इस मौके पर टोल प्लाजा के कर्मचारी लाखन, गजेंद्र, योगेंद्र शर्मा, जितेंद्र, जगदीश, प्रवीण पाटीदार आदि ने भी सहयोग किया।







Leave a comment