cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले ने कदौरा में दो दिवसीय धरने के माध्यम् से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में नोट बंदी के फैसले की वजह से हो रही मौतों के मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मृतकों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग की।
निर्माण मजदूर यूनियन उत्तर प्रदेश के सह सचिव और एक्टू के जिला संयोजक काॅ. रामसिंह चैधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मांगपत्र में जालौन नगर को रेलवे लाइन से जोड़ने ब्लाॅक कदौरा में पात्रों के राशनकार्ड बनवानें, राशनकार्ड धारकों को समय से राशन सामग्री का वितरण, निर्माण मजदूरों और मनरेगा मजदूरों का पंजीकरण कर सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हें दिलाने सहित कई मांगे शामिल हैं।

Leave a comment