उरई। किसान मनी एक्सचेंज में उलझा हुआ है जिससे उसे सरकारी प्रोत्साहन का लाभ लेने की फुरसत नही मिल पा रही। उद्यान विभाग की किसानों के लिए तमाम आकर्षक योजनाएं पिचका गुब्बारा साबित हो रही हैं।
उद्यान मिशन योजना के अंतर्गत फूल, मसाले की खेती, और मशीनरी के लिए प्रति हैक्टेयर 10 से 15 हजार रुपये के लाभ की योजना संचालित है। प्रधानमंत्री कृषक योजना, नवीन रोपण उद्यान योजना, राष्ट्रीय कृषि योजना, बुंदेलखंड सब्जी पटटी योजना पर भी नोट बंदी का कहर टूट चुका है। जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह ने स्वीकार किया कि काला धन की समाप्ति के लिए नोट बंदी का फैसला ऐतिहासिक होते हुए भी उद्यानिकी विकास में ब्रेक बन गया है। उन्होंने किसानों का आवाहन किया कि वे उनके विभाग में आने के लिए अवकाश निकालें तांकि उक्त योजनाओं का लाभ उन्हें दिया जा सके।







Leave a comment