कोंच-उरई। भारत में नोट बंदी के बाद जहाँ आम लोग काफी परेशान नजर आ रहे है। वही इस फैसले से सबसे ज्यादा परेशानी महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र/छात्राओं को हो रही है। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झाॅसी द्वारा स्नातक एवं परास्नातक कोर्साे के परीक्षा फार्म भरे जा रहे है। जिसमें हजारो छात्र/छात्रायें प्रवेशित ही नहीं उन्हें परीक्षा फार्म महाविद्यालय द्वारा भरे जा रहे। जहाॅ महाविद्यालय पुराने 1000 एवं 500 के नोटो को नहीं मान रहे है जिसमें छात्रो को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मथुरा प्रसाद महाविद्यालय कोंच के एक छात्र संगठन ने उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया कि छात्र/छात्राओं के भविष्य को देखते हुये उचित फैसला लिया जाये एण्वं परीक्षा फार्म भरने के लिये महाविद्यालय को 1000 एवं 500 के पुराने नोट लेने के संदर्भ में आदेश जारी हो जिसमें छात्र अपने परीक्षा फार्म समय से भर सके। बताया कि परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 23 नवम्बर 2016 ही जिसमें कुछ ही दिन शेष है यदि छात्र बैंको में लाइन लगाकर नोट बदलवाने में समय खर्च कर देगे तो परीक्षा फार्म समय से नहीं भर पायेगे जिसमें छात्रो का नुकसान हो सकता है कांेच नगर के समीप लगभग 7-8 महाविद्यालय संचालित हो रहे है जिसमें छात्रो को परीक्षा फार्म भरना ही ज्ञापन देने वालो में पारसमणि अग्रवाल चन्द्रशेखर निमिषा अग्रवाल स्वेता तिवारी मोनू राठौर निशा कुशवाहा पूजा राठौर राजू यादव सिमरन खान मनीषा गुप्ता नेहा कुमारी मेघा रावत महिमा द्विवेदी प्रमोद कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।







Leave a comment