0 शादी कार्ड भी नहीं दिला सका राशि
कोंच-उरई। केन्द्र सरकार द्वारा नोट बंदी को लेकर आम जनता परेशानी में तो है पर निर्णय का स्वागत कर रही है लेकिन कुछ बैंक कर्मचारी और अधिकारी जनता को परेशान करने से बाज नहीं आ रहे है वह पूरी तरह विपक्षियों की भूमिका निभा रहे है। केन्द्र सरकार ने किसानो और शादी विवाह वाले घरो को जो सुविधा दी है बैंक मैनेजर उसका उपहास उड़ा रहे है यह देखने को मिला इलाहाबाद बैंक की शाखा में जहाँ रिजर्व बैंक और केन्द्र सरकार ने बैंको को स्पष्ट आदेश दिये है कि वे सामान्य निकासी 2 हजार सप्ताह में और शादी विवाह होने वाले घरो के बैंक खातेदारो को शादी कार्ड लगने पर ढाई लाख रुपये की निकासी करे पर इलाहाबाद मण्डी शाखा के प्रबंधक जो है बात मानने को तैयार नहीं उनका कहना है कि हमारे पास इतना कैश नहीं है कि हम भुगतान कर सके ग्राम चन्दुर्रा निवासी लक्ष्मी प्रसाद पुत्र मिचाई जब बैंक पहुॅचे और मैनेजर को बताया कि उनकी बेटी की शादी 23 नम्बर की है पैसे की जरुरत है दो लाख बीस हाजर रुपये जमा कर ले और निकासी कर दें प्रमाण के लिये उन्होंने शादी का कार्ड भी लगाया लेकिन राहत नहीं लक्ष्मी प्रसाद की बात की पुष्टि करने के लिये जब बात करनी चाही शाखा प्रबंधक से तो उनके फोन पर बात नहीं हो सकी घंटो जाती रही पर फोन नहीं उठाया गया।







Leave a comment