0 19 कनेक्शन विच्छेदित किये गये
कोंच-उरई। विद्युत विभाग के नवागन्तुक अपर अभियंता कन्हैया लाल ने चलाया सघन विद्युत चैकिंग अभियान जिसके तहत खंगाला बड़े बकायादारो को मुहल्ला भगत सिंह नगर आजाद नगर प्रताप नगर में कई बड़े बकायेदारी के काटे कनेक्शन तथा मौखिक रुप से दी चेतावनी कि विच्छेदित किये गये कनेक्शन बगैर बिल जमा किये जुड़े मिले तो उनके खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करायी जायेगी। उन्होंने जो जानकारी दी उसके मुताबिक भगत सिंह आजाद नगर में 35 कनेक्शन विच्छेदित किये गये तथा प्रताप नगर में 19 कनेक्शन काटे गये उन्होंने बताया कि अभी पुराने नोट भी स्वीकार किये जा रहे है उपभोक्तागण इस योजना का लाभ उठायंे वही एस.डी.ओ. कौशेलेन्द्र सिंह के आदेश पर जे.ई. कन्हैया लाल ने सभी लाइन मैनो की बैठक कर उन्हें निर्देश दिया कि कोई भी लाइनमैन जब तक बिल अदायगी की रशीद न देखा ले कनेक्शन न जोड़े एस.डी.ओ. साहब या मेरे संज्ञान में आने के बाद ही कोई कनेक्शन जोड़ा जाये अन्यथा की स्थिति में कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
इनके कनेक्शन हुये विच्छेद
अवध बिहारी कृष्ण प्रसाद वर्मा वीर बहादुर पुष्पादेवी किशोरी लाल नसीमा खातून मुन्नालाल महेन्द्र सोनी रमेश चन्द्र शिवप्रसाद बुधौलिया मोती राजा सुबोध कुमार शिवचरण महावीर कौशल देवेश दुबे किरन देवी मुन्ना राईन रफीक आदि।







Leave a comment