उरई। भूतपूर्व सैनिक कल्याण पुनर्मिलन समारोह में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास के निदेशक ब्रिगेडियर अमूल्य मोहन ने कहा कि पूर्व सैनिकों के लिए चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उनकों अच्छी तरीके से दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पूर्व सैनिकों के परिवार के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर रही हैं। जिनका लाभ उन्हें दिलाया जाना आवश्यक है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस अधीक्षक डाॅ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिकों की सुरक्षा संबंधी समस्याओं के वरीयता पूर्वक निस्तारण के निर्देश सभी थानों को जारी कर दिये गये हैं। अपर जिलाधिकारी आरके सिंह ने कहा कि सैनिक सीमाओं की हिफाजत करके देश को निश्ंिचत रखते हैं। उनके इसी योगदान के कारण देश के लिए सुविधा पूर्वक विकास और प्रगति करना संभव हो रहा है। संचालन संदीप तरसौलिया ने किया। कार्यक्रम आयोजक और पूर्व सैनिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने आखरी में आभार जताया।

इस दौरान कारगिल सहित विभिन्न युद्धों में शहीद सैनिकों की पत्नियों को आर्थिक मदद और शाल से नवाजा गया। लफ्टिनेंट कर्नल आरपी यादव ने अभिनंदन भाषण किया।
कार्यक्रम में देश भक्ति के जज्बे को उभारने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। लेफ्टिनेंट कर्नल आरपी यादव ने स्वागत भाषण पढ़ा। सैनिक परंपराओं के अनुरूप पूर्व सैनिकों ने पुनर्मिलन समारोह के आयोजन पर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में मेजर दिग्विजय सिंह, सुधीर सक्सेना, ओआईसी कर्नल अनिल कुमार, मेजर रणवीर सिंह भी उपस्थित रहे।
फोटो नं.-18उरई01
10 दरोगाओं के तबादले, चंद्रशेखर दुबे को डीसीआरबी का चार्ज
उरई। एसपी ने उपनिरीक्षक स्तर पर दस तबादले जारी किये है जिनमें कुठौंद थाने से हटाकर लाइन बुलाये गये चंद्रशेखर दुबे को चार्ज से नवाजा जाना शामिल है। चंद्रशेखर दुबे को प्रभारी डीसीआरबी पास्पोर्ट आईजीआरएस और रिट सैल बनाया गया है।
इसी तरह गोहन थाने से हटाये गये हेमंत कुमार को जनसूचना और विशेष जांच प्रकोष्ठ का प्रभारी बना दिया गया है। जितेंद्र सिंह पुलिस लाइन से कुठौंद थाने में सेकेंड अफसर बनाकर भेजे गये हैं। महत्वपूर्ण जालौन चैकी की बागडोर चर्चित अखिलेश उमराव को सौंपी गई है। जबकि रामकुमार सिंह पुलिस लाइन से उरई कोतवाली में पदस्थ कर दिये गये हैं। कोंच कोतवाली की खेड़ा चैकी के इंचार्ज विक्रम सिंह को कुठौंद थाना अंतर्गत हदरुख चैकी का इंचार्ज बना दिया गया है। मनोज कुमार सैनी जो अभी तक जालौन चैकी के इंचार्ज थे विक्रम सिंह की जगह खेड़ा चैकी की बागडोर संभालेंगे। कांशीराम कालौनी उरई के चैकी प्रभारी अरविंद कुमार उरई कोतवाली की मंडी चैकी के और मंडी चैकी के कायम सिंह को कांशीराम कालौनी का इंचार्ज नियुक्त कर दिया गया है। थाना कुठौंद के उपनिरीक्षक ब्रजेश यादव को एसपी ने जिला मुख्यालय पर सर्विलांस सेल का प्रभारी बना दिया है।
लापता बच्चों की खोज के लिए पुलिस पूरी ताकत लगायेगी, एसपी ने विवेचकों की बैठक बुलाकर दिखाई संवेदनशीलता
उरई। पुलिस लाइन में एसपी डाॅ. राकेश सिंह ने अपहृत हुए बालक-बालिकाओं के परिजनों व उनसे संबंधित विवेचकों की गोष्ठी आयोजित की गई।
गुमशुदा और अपहृत नादान बच्चों के प्रति सरकार खासतौर से संवेदनशील है। सरकार की इस मंशा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक भी इन मामलों में पूरी संजीदगी दिखा रहे हैं तांकि इन बच्चों को जल्द खोजकर उनके परिजनों को सौपा जा सके।
इस दौरान बच्चों के अभिभावकों का दुख सुनकर एसपी और सहयोगी अधिकारी द्रवित हुए बिना नही रहे। उन्होंने अभिभावकों को उनका बच्चा सकुशल वापस कराने का भरोसा दिलाया। अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य और सीओ सिटी डाॅ. जंगबहादुर सिंह यादव भी मौजूद रहे।







Leave a comment