उरई। भारतीय रिपब्लिकन पार्टी ने कांशीराम कालौनी की जन समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अनिल मिश्रा को सौंपा।

जानकारी देते हुए रिपब्लिकन पार्टी के मंडल अध्यक्ष और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मनोज कुमार अहिरवार ने बताया कि कालोनी के मकानों में शौचालय के टैंक छोटे होने की वजह से समस्या उत्पन्न हो रही है। ज्ञापन में टैंक बड़े कराने की मांग की गई है।
इसके अलावा नालियों के नीचे प्लास्टर एवं मरम्मत कार्य, सुरक्षा की दृष्टि से बाउड्रीवाॅल का निर्माण, अपराध नियंत्रण के लिए काॅलोनी की चैकी में पुलिस की पर्याप्त तैनाती, राशन कोटा पूरे महीने चालू रखने, कालोनी के बंद पड़े स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने, बांशिदों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और टयूबवैल का निर्माण कराकर पेयजल समस्या का निदान कराने की मांगे भी की गईं।
मनोज कुमार अहिरवार ने कहा कि अगर एक माह के अंदर इन समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो पार्टी कलेक्ट्रेट प्रांगण में धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी। जिला महासचिव रामेश्वर दयाल, सोमेश कुमार श्रीवास, सोनू यादव, दीपक कुमार वर्मा, अमित कुमार और जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार पोरवाल ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे।







Leave a comment