उरई। मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव्स एससोसिएशन की ओर से प्रांतीय सचिव प्रताप यादव के नेतृत्व में जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।

एसोसिएशन की मांग है कि उनके जाॅब को न्यूनतम वेतन अधिनियम में अधिसूचित किया जाये और उन्हें 18 हजार रुपये के न्यूनतम वेतन की व्यवस्था की जाये। औद्योगिक विभाग अधिनियम के भी दायरे में उनका जाॅब शामिल किया जाये। छः सूत्रीय उनके मांग पत्र को तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री को अग्रसारित करने का आश्वासन जिला प्रशासन ने दिया।
ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष एसएन कटियार, कोषाध्यक्ष पीएल प्रजापति, ब्रजेंद्र यादव, रतनदीप मिश्रा, अरविंद सिंह, गोविंद गुप्ता, प्रमोद गंगवार, अमित जादौन, जितेंद्र, संजय यादव, सुनील द्विवेदी, केके द्विवेदी, अमित गुप्ता आदि शामिल रहे।







Leave a comment