उरई। होमगार्ड का अनिश्चित कालीन आंदोलन गुरुवार को चैथे दिन सिटी मजिस्ट्रेट के हस्तक्षेप और कमाडेंट के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। कमाडेंट ने उनके मांग पत्र पर 15 दिन के अंदर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
जिले के होमगार्ड अपने अधिकारियों के खिलाफ तीखे अंदाज में मुखर हो चुके हैं। उन्होंने खुलेआम एडीसी अजय कुमार सोनकर और डकोर व कदौरा ब्लाॅक कंपनियों के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और लूटखसोट से आय से ज्यादा संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है। साथ ही होमगार्ड को डयूटी और मानदेय भुगतान में मनमानी के कई दृष्टांतों के साथ विभागीय अधिकारियों को घेरा है।
कलेक्ट्रेट में चार दिन से चल रहे उनके आंदोलन से तनाव पूर्ण माहौल गहराता देख शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार मिश्रा उनके बीच पहुंच गये। उनकी बातें सुनने के बाद उन्होंने कमाडेंट विनोद कश्यप को भी बुलवा लिया। कमाडेंट ने आश्वासन दिया कि 15 दिन में उनकी शिकायतों की जांच पूरी कर एक्शन टेकन रिपोर्ट तैयार कर ली जायेगी। इस ठोस आश्वासन पर सिटी मजिस्टेªट ने उन्हें आंदोलन स्थगित करने के लिए राजी किया जिस पर वे रजामंद हो गये।





Leave a comment