
उरई। गुरु का इटौरा में पुलिस अधीक्षक डाॅ. राकेश सिंह के मुख्यातिथ्य में यातायात गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सपा के प्रांतीय नेता प्रदीप दीक्षित ने की।
इसके पहले ग्राम पंचायत द्वारा लगाये गये गुरुरोपण मेले का एसपी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधान अमित द्विवेदी इतिहास ने गांव के पौराणिक ऐतिहासिक महत्व से एसपी को अवगत कराया। यातायात गोष्ठी में एसपी ने ग्रामीणों से बिना हेलमेट लगाये और आवश्यक कागजात रखे मोटर साइकिल न चलाने की गुजारिश की। उन्होंने यातायात नियमों के पालन की हिदायत दी तांकि दुर्घटनाएं कम से कम रह सकें। वरिष्ठ पत्रकार सुधीर पाठक ने भी विचार प्रकट किये।





Leave a comment