उरई। आदर्श लोक शिक्षा पे्ररक समिति ने आंदोलन के तीसरे दिन अल्टीमेटम दिया कि अगर बीएसए प्रदीप पांडेय ने उनका शोषण करने वाले उनके चहेते बाबू संदीप दुबे को प्रेरकों के पटल से न हटाया तो 20 नवंबर को सारे शहर में भीख मांगने की गांधीगीरी वे कर डालेंगे जिससे उनका मुंह सारे समाज में काला हो जायेगा।
प्रेरक बेहद गुस्से में हैं। उनका सबसे ज्यादा गुस्सा पे्ररकों की नियुक्ति में खुलेआम 20 हजार रुपये मांगने वाले बाबू संदीप दुबे को हटाने की लगातार हो रही मांग की बीएसए द्वारा अनदेखी पर है। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि संदीप दुबे बीएसए के नाम पर उगाही करता है। लेकिन बीएसए को बिल्कुल बुरा नही लग रहा जिससे यह अनुमान किया जा सकता है कि उसके द्वारा की जा रही लूट में बीएसए का भी कमीशन फिक्स है। प्रेरकों के इन तेवरों से जाहिर हो रहा है कि अगर संदीप दुबे का स्थानांतरण करने में और टालमटोल की गई तो माहौल उग्र हो सकता है।





Leave a comment