सिरसाकलार-उरई। सिरसाकलार में बारावफात के जुलूस में मुस्लिम अकीदतमंदों के साथ-साथ हिंदू समुदाय के लोगों ने भी भागीदारी करके दूरवर्ती ग्रामों तक जिले में साम्प्रदायिक सौहार्द की जड़े मजबूत होने की बानगी पेश की।
यही नही यहां की मस्जिद में रोशनी के लिए मुस्लिम भाइयों की अर्ज पर जब स्थानीय प्रधान विजय शुक्ला से मदद नही हो सकी तो जहटौली के प्रधान श्याम सिंह आगे आये और उन्होंने एलईडी बल्ब लगवाकर मस्जिद को रात में रोशन रखने का इंतजाम कराया। जिसका मुस्लिम समुदाय ने आभार के साथ स्वागत किया।
जुलूसे मुहम्मदी में भी भाईचारे की विभोर कर देने वाली मिसाल कदम-कदम पर देखने को मिलती रही। जुलूस में शामिल लोगों का हिंदू समाज के लोगों ने कई जगह खैरमकदम किया। जुलूसे मुहम्मदी में मौलाना नजर मोहम्मद, शमी भाई, डीडी खान, राजू शेरा, राजू पांडेय और एसआई उपदेश आदि प्रमुखता से शामिल रहे।







Leave a comment