कोंच-उरई। ताजा राजनैतिक घटनाक्रम में माधौगढ विधान सभा सीट पर सपा प्रत्याशी लाखन सिंह कुशवाहा के स्थान पर एमएलसी रमा निरंजन के पति आरपी सिंह को टिकिट मिलने से जहां सपा समेत सभी दलों के लोग भौंचक हैं वहीं आरपी समर्थक खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। आज दोपहर उनके समर्थकों ने गल्ला मंडी में मिठाई बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया है।
अभी तक लाखन सिंह कुशवाहा सपा प्रत्याशी के तौर पर आज भी इलाके में कन्वेसिंग करते देखे गये लेकिन लखनऊ में हुये ताजा घटनाक्रम में पार्टी आलाकमान ने उनका टिकिट काट कर एमएलसी रमा निरंजन के प्रतिनिधि और पति आरपी निरंजन को नया प्रत्याशी घोषित कर राजनैतिक खेमे में हलचल पैदा कर दी है। लोग अभी भी एक दूसरे से पूछगछ कर रहे हैं कि क्या ये खबर सही हे। बहरहाल, आरपी के टिकिट पर उनके समर्थकों में जबर्दस्त उत्साह है और उन्होंने अपनी खुशी का इजहार मिठाई बांट कर किया भी है। गल्ला मंडी में जैसे ही यह खबर आई देवेन्द्र निरंजन, लाले निरंजन, अनिल कुमार नकटेला, श्रवणकुमार, राघवेन्द्र चमरसेना, मनीष छानी, स्वदेश पडरी, अनुरुद्ध, दिनेश, सुशील, विपिन अग्रवाल, प्रेमनारायण कुशवाहा, प्रदीप कुदरा, मुकेश अग्रवाल, नरेन्द्र, गणेश, आत्मप्रकाश, हरीश अग्रवाल, लला यादव, राहुल छानी, राजीव छानी, दीपू आदि ने गोले दागे और मिठाइयां बांटीं।







Leave a comment