कोंच-उरई। सूबे की राजधानी में आज घटित सपा के अप्रत्याशित घटनाक्रम में राज्य के सीएम अखिलेश यादव को जैसे ही पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया, यहां उनके समर्थक खुशी में झूमने लगे। उन्होंने जम कर गोले दागे और मिठाइयां बांटीं।
सपा परिवार में हो रही उठापटक के बीच आज वह हो गया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी, लेकिन कहते हैं कि वक्त कभी भी किसी भी ओर करवट बदल सकता है और आज हुआ भी यही। सूबे के मुखिया के पर कतरने वालों के ही जब पर कतर गये और अखिलेश को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया। उनके विरोधियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। यह सारा घटनाक्रम उनके समर्थकों को खूब भाया और यहां गल्ला मंडी में जमकर गोले दागे गये और मिठाइयां बांटी गईं। इस दौरान अखिलेश जिंदाबाद, अखिलेश तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं, जैसे नारे फिजां में गूंजते रहे। अभय मुखिया रवा, विपिन अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, आकाश पांडे, कल्याणसिंह यादव, श्रीकांत पटेल, अशोक अग्रवाल, अवनीश, रुचिर रस्तोगी। पंकज भदेवरा, अविनाश भदेवरा आदि मौजूद रहे।






Leave a comment