कोंच-उरई। नगर के ब्लॉकेश्वर महादेव मंदिर पर रविवार से श्रीमद् देवीभागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। भागवत कथा से पूर्व भव्य कलशयात्रा निकाली गई जिस पर जगह जगह पुष्पबर्षा हुई। कलशयात्रा का प्रारंभ कथा स्थल से हुआ और नदीगांव मार्ग से होकर कलशयात्रा रामकुंड पहुंची। इसके पश्चात् यात्रा बापिस भागवत कथा स्थल पहुंची जहां वैदिक रीति से पूजन अर्चन किया। परीक्षित की भूमिका में जानकी देवी व उनके पति राजाराम कुशवाहा भागवतजी को अपने शीश पर धारण कर यात्रा में चल रहे थे। कथा व्यास पं. शिवशंकानंद सरस्वती भी यात्रा में शोभायमान रहे। इस दौरान कृष्णकांत तिवारी, सुरेश सोनी, महंत भुंजरया, चंद्रशेखर दुवे, भोले गुप्ता, सतीश पटेल, आशीष गुर्जर, राघवजी गुर्जर, भगवत, अन्नू महाराज, पवन तिवारी, राजेन्द्र त्रिपाठी, शिल्पी गुर्जर, मिथलेश, संपत, अनीता, ऋतु, नीलम, कृष्णादेवी, राजकुमारी, संतोष थापक, भगवती शरण शास्त्री आदि मौजूद रहे।






Leave a comment