konch7 konch8कोंच-उरई। नगर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था एनएस अकादमी स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। संस्था द्वारा आज नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जय मां काली राज मंदिर कोंच में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इलाकाई सांसद भानुप्रताप वर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार भी बच्चों में डालना आवश्यक हैं क्योंकि बिना संस्कारों का व्यक्ति पशु समान होता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि जन प्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी है कि शिक्षा के मंदिरों को जरूरी संसाधन मुहैया कराने में कंजूसी न बरतें।
पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया की अध्यक्षता तथा एमएलसी रमा आरपी निरंजन, जिला पंचयात अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेन्द्र निरंजन विरगुवां, दरिद्र नारायण सेवा समिति के संयोजक कढोरे लाल यादव बाबूजी, अभय मुखिया रवा, फौजी अमित शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में संजोये गये बहुत ही गरिमापूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानदायिनी मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संस्था परिवार ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बच्चों द्वारों सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की गई व स्वागत गीत गायाकिया गया। विद्यालय के बच्चों ने गौरी त्रिपाठी के निर्देशन में गणपति वंदना, कैट वाक, एकांकी नाटक में रामू चश्मे वाला, छम-छम, रिद्धि सिद्धि, नटखट कमली, कविता वाचन, इण्डिया वाले, सत्यमेव जयते आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम बहुत ही मनमोहक ढंग से प्रस्तुत किये जिन पर दर्शक वाह वाह कर उठे। गीत पर डांस एवं अन्य कार्यक्रम भी बड़े ही सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किये गए। नेहा झा, शिल्पी, राधिका, अनुष्का पटेल, निखिल, कनिका, सोहिल, अदिति, ईशा, बैष्णवी गुर्जर, अपूर्वा निरंजन, प्रभा, विक्रांत, राशि, देव पटेल, तान्या आदि बच्चों द्वारा रंगारंग एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दी। बच्चों के अभिभावकों व गणमान्य लोगों ने भी बच्चों का उत्साहबर्द्धन किया। अंत में प्रबंधक नीरज खरे ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुये आभार जताया। कार्यक्रम में रामप्रिय दास बुधौलिया, शबनम, रूपाली, स्वाति, शिवा, रज्जन, सौरभ, अरुण, शिखा, किरन, अर्चना, रंजना, दीपा, जगमोहन, अजय पाठक, महेश पटेल सिमिरिया, राजीव सर, संजय सिंघाल, प्रधानाचार्य ज्योति नारायणी आदि मौजूद रहे। संचालन राजेंद्र द्विवेदी किया।

Leave a comment

Recent posts