0 प्रति वर्ष विद्वत् परिषद् के तत्वाधान में होता है आयोजन
konch5 konch6कोंच-उरई। तीन दशक पूर्व कीर्तिशेष पं. शशिकुमार दीक्षित द्वारा प्रारंभ हुई धार्मिक अनुष्ठानों की परंपरा को आगे बढाते हुये व्यापक लोककल्याण के निमित्त विद्वत् परिषद् के तत्वाधान में शतचंडी एवं श्रीमद्भागवत महापुराण अनुष्ठान का आयोजन आज से ब्राह्मण महासभा परिसर में प्रारंभ हो गया है जिसके अंतर्गत शतचंडी पाठ विद्वान आचार्य पं. ज्वालाप्रसाद दीक्षित के प्रधान आचार्यत्व में श्रेष्ठ ब्राह्मण कर रहे हैं। पं. ब्रजमोहन तिवारी के संयोजकत्व तथा पं. संजय रावत के सहसंयोजकत्व में प्रारंभ हुआ यह आयोजन सप्ताह भर जारी रहेगा।
विद्वत् परिषद् के वरिष्ठ पदाधिकारी पं. ज्वालाप्रसाद दीक्षित के मुख्य आचार्यत्व में नगर व क्षेत्र के विद्वान पंडितों लल्लूराम मिश्रा, विष्णुकांत मिश्रा, रूपेश तिवारी, राहुल तिवारी, सागर वोहरे आदि के द्वारा पूजनादि के पश्चात् अनुष्ठान प्रारंभ किये। सुप्रसिद्ध कथावाचक पं. मुकेश शास्त्री ने तृतीय दिवस की कथा में भक्त प्रह्लाद का बहुत ही मार्मिक और सुंदर चित्रण करते हुये श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष देवीदयाल रावत, महामंत्री अनुरूद्ध मिश्रा ने भागवत प्रवक्ता का तिलक और माल्यार्पण कर सम्मान किया। महासभा के संस्थापक अध्यक्ष सर्वाचरण वाजपेयी, रामसिया तिवारी, सतीश रिछारिया, आनंद दुवे, अखिलेश बबेले, प्रमोदकुमार शुक्ला, धर्मेन्द्र बबेले, शिवांग दुवे, अमित रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a comment