0 झांकियां रहीं शोभायात्रा की मुख्य आकर्षण
कोंच-उरई। कोंच में नये साल का आगाज धार्मिक कार्यक्रम के साथ मौजमस्ती के बीच हुआ, हर साल की तरह इस साल भी भगवान गिर्राजजी की शोभायात्रा श्री गिर्राज सेवा समिति के तत्वाधान में निकाली गई। लगभग आधा दर्जन डीजे और कई बैंड, ढोल ताशों के साथ शोभायात्रा ने नगर भ्रमण किया। यात्रा में भगवान के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहीं। नगर पालिका के समीप पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया सहित तमाम सभासदों ने भी भगवान गिर्राजजी का स्वागत करते हुये पूजन किया। अंत में बल्दाऊ धर्मशाला में हवनादि के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वहां भगवान गिर्राजजी को छप्पन भोग भी लगाया गया। यात्रामार्ग में जगह-जगह भण्डारों और जल पान के भी आयोजन किये गये थे।
बीते कई बर्षों की भांति इस साल भी नये साल के पहले दिन परंपरानुसार आज श्री गिर्राज सेवा समिति के तत्वाधान में भगवान गिर्राजजी की भव्य और विशाल शोभायात्रा का आयोजन उत्साह के साथ किया गया जिसमें नगर के हजारों लोगों ने सहभागिता की, महिलाओं की भी अच्छी खासी संख्या शोभायात्रा की शोभा बढा रही थी। स्थानीय बल्दाऊ धर्मशाला से शोभायात्रा का शुभारम्भ ठीक ग्यारह बजे हुआ, सबसे आगे भगवान विष्णु, तदोपरांत मां सरस्वती, भगवान बल्दाऊजी, राधाकृष्ण, ब्राह्मण सुदामा, भारत माता आदि की तमाम झांकियां काफी दर्शनीय रहीं, इन झांकियों की तैयारी श्री बाल रामलीला समिति के सहयोग से की गई थी। सबसे आखिर में भगवान गिर्राजजी की झांकी रथ पर शोभायमान थी, सेवादार भगवान के विशाल चित्र पर चंवर डुला रहे थे, द्वार-द्वार उनकी आरती उतारी गई और तिलक हुये। महिलायें भजन कीर्तन करते हुये चल रहीं थीं। शोभायात्रा में आधा दर्जन डीजे की धुनों पर युवा और किशोरियां मस्ती में नाचते हुये चल रहे थे। बैंड और ढोल ताशों ने शोभायात्रा को और भी रोचक और दर्शनीय बना दिया था। बेहरूपिये भी शोभायात्रा में लोगों का मनोरंजन करते चल रहे थे। जहां से यात्रा निकलती छतों से भगवान पर पुष्प वर्षा होती जा रही थी। बल्दाऊ धर्मशाला से प्रारंभ होकर शोभायात्रा रोडवेज बस स्टैण्ड, चैकी तिराहा, चंदकुआ चैराहा, नई स्टेट बैंक, पुरानी स्टेट बैंक, बंध, भुंजरया चैराहा होकर जगतनारायण वकील के दरबाजे से होकर लवली चैराहा पहुंची जहां से सर्राफा बाजार, रामगंज बाजार होकर पुनरू बल्दाऊ धर्मशाला पहुंची जहां हवनादि के विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। वहां गिर्राजजी को छप्पन भोग भी लगाया गया। इससे पूर्व नगर पालिका कार्यालय के समीप पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, क्रय विक्रय के अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी, सभासद बादाम सिंह कुशवाहा, अनुराग गुप्ता, राघवजी गुर्जर, जेई सतीश कमल, जेई रामवीर सिंह आदि ने भगवान गिर्राजजी का स्वागत करते हुये उनका पूजन किया और आरती उतारी। शोभायात्रा के आयोजन में पं. गोविंद शरण मिश्रा, किराना व्यापार मंडल के अध्यक्ष सरनामसिंह यादव, कल्लू कनकने, सौरभ मिश्रा, श्यामजी ठाकुर, कमलेश गिरवासिया, खेमचंद्र अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, सुरेन्द्र दतिया बाले, ओमप्रकाश, राकेश मित्तल, विनोद कठिल, अशोक बादशाह, विनोद चैधरी, वीरेन्द्र अग्रवाल मिठया, जगदीश अग्रवाल, बबलू सर्राफ, गिरिजाशंकर अग्रवाल, रोमी अग्रवाल, मनोज राठौर दिलीप अग्रवाल, पुरुषोत्तम राठौर, संजय अग्रवाल, हरीकिसुन राठौर, देवी चैरसिया, शीलू मिठया, मुकेश राठौर, गुल्ली पंसारी, पिंटू अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, केके गुप्ता, रामसहाय सेठ, सुरेश कनकने, मंजू नगाइच, सुरेश खिल्ली बाले, पीयूष कनकने, रामलला बसोब बाले, शीलू मिठया, रामजी ठाकुर, राममोहन राठौर, पवन चैधरी, धर्मेन्द्र राठौर, मुन्ना कनकने, रामविहारी अग्रवाल धनौरा बाले, दीपू अग्रवाल, अनिल बादशाह, आकाश अग्रवाल, अमन छोटू, सागर राठौर, हिमांशु राठौर, रामबाबू राठौर, विनोद ढेरी बाले, नरेन्द्र मयंक, संजय सिंघाल, नृसिंह बुंदेला, राजीव रेजा, संतोष शुक्ला आदि का सहयोग सराहनीय रहा। शोभायात्रा के दौरान एसडीएम मोईन उल इस्लाम व सीओ एके शुक्ल के निर्देशन में कोतवाल देवेन्द्रकुमार द्विवेदी, एसएसआई अजयकुमार सिंह, सुरही चैकी इंचार्ज संजीव यादव, सागर चैकी इंचार्ज रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी, खेड़ा चैकी इंचार्ज जयवीर सिंह, दरोगा विनोद त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ शोभायात्रा में सुरक्षा कवच बने हुये थे।
जगह जगह भंडारों में श्रद्घालुओं ने छका प्रसाद
शोभायात्रा मार्ग में आस्थावान लोगों ने जगह जगह भंडारों और स्वल्पाहार का भी आयोजन किया था। कमला नेहरू स्कूल के सामने दिलीप अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर बालभोग वितरित हुआ, चंदकुआ स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्मारक, सेठ विन्द्रावन स्कूल के पास, मानिक चैक, सर्राफा बाजार में, लवली चैराहे पर, रामगंज बाजार में भी प्रसाद वितरण और भंडारों की व्यवस्थायें की गई थीं। इन मौकों पर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष चैधरी धीरेन्द्र यादव की टीम के दर्जनों कार्यकर्ताओं के अलावा दिलीप सेठ, टोनी मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, रहीस यादव, अजित बापू, विक्कू शर्मा, लालन तिवारी, अनिल, प्रिंस, यश अग्रवाल, रूपेश सोनी, देवेन्द्र यादव, नीलू तोस्वामी, संजय मित्तल, वरुण दादा, अजय मित्तल, चंद्रेश गोस्वामी आदि व्यवस्थायें संभाले थे।







Leave a comment