whatsapp-image-2016-12-31-at-21-20-50घटना गोला का मंदिर थाना के सैनिक क़ॉलोनी में हुई। कविता ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा था जिसमें उसने अपनी मर्जी से खुदकुशी करने का जिक्र किया है । दरअसल कविता उत्तर प्रदेश के ऊरई की रहने वाली है जो पिछले छह महीने से ग्वालियर में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी । सैनिक कॉलोनी में किराए के मकान में कविता ने शनिवार को फांसी लगा ली । कविता देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो मकान मालिकिन ने कविता को आवाज लगाई लेकिन फिर भी जवाब नहीं मिला । जब मकान मालिकिन कमरे में पहुंची तो कविता फांसी के फंदे पर लटकी थी । उसके पास ही एक सुसाइड नोट भी पड़ा था। मकान मालकिन ने तुरंत गोला का मंदिर पुलिस को खबर दी । पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की, कविता ने अपने सुसाइड नोट में जिंदगी से परेशान होने का जिक्र किया और अपनी मर्जी से खुदकुशी करने की बात लिखी है

whatsapp-image-2016-12-31-at-21-20-49

Leave a comment