01orai01उरई। बिहार सरकार द्वारा की गई नशा बंदी के बाद यूपी के महिला संगठनों में भी इस मुहिम की लहर चल पड़ी है। ओम साईं ग्रीन महिला एवं बाल विकास संस्थान के तत्वावधान में रविवार को रामनगर स्थित खुशी पैलेस में एक बड़ी सभा आयोजित हुई जिसमें नशा की कुरीति के उन्मूलन के लिए जुझारू तेवर दिखाये गये। वरिष्ठ नागरिक संगठन, पेंशनर एसोसिएशन, जनमंच मोर्चा, कर्मचारी शिक्षक मोर्चा और महिला मोर्चा ने भी इस आयोजन में बढ़चढ़ कर सहभागिता की।
सभा में मुख्य अतिथि बनकर आईं दस्यु सुंदरी से फिल्म स्टार, समाज सेवी और राजनैतिज्ञ बनीं सीमा परिहार ने अपने संबोधन में महिलाओं से कहा कि घर के मर्दों की नशे की लत का सबसे ज्यादा खामियाजा उनको भुगतना पड़ता है। उनके खुद के शारीरिक उत्पीड़न के अलावा बहुत दर्दनाक अपने बच्चों का भविष्य बर्बाद होते देखने का कटु अनुभव रहता है जबकि एक मां के लिए इससे बड़ी वेदना कोई नही हो सकती। सीमा परिहार ने कहा कि इसलिए महिलाओं को पूरी शिददत से नशे पर रोक का बीड़ा उठाना होगा तांकि आने वाले विधानसभा चुनावों में राजनीतिक दल इसे अपने एजेंडे में सबसे ऊपर रखने के लिए बाध्य हो जायें।
सभा की अध्यक्षता साईं ग्रीन महिला और बाल विकास संस्थान की प्रदेश अध्यक्ष शकुंतला पटेल ने की। उन्होंने कहा कि घर और समाज के पर्यावरण को सुधारने के लिए नशाबंदी की मुहिम को महिलाओं को अपने जीवन के सबसे बड़े मकसद के रूप में अपनाने का मानस बनाना चाहिए। सभा को सुनीता देवी, अमृत कुमारी, संगीता, नजमा जवेदा, भूरी, सुमन सोनी, रानी सोनी, चमेली, डाॅ. श्याम दोहरे आदि ने भी संबोधित किया।

Leave a comment