उरई। जुआ, शराब के अवैध धंधों का संचालन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए 5 टीमें गठित की गई हैं। छापामार कार्यवाही कर उक्त संचालकों की धरपकड़ की जाएगी। यह बात कोतवाली प्रभारी ने पत्रकारों के समक्ष कही।
चुनाव आचार संहिता लगते ही पुलिस प्रशासन ने भी अपनी कमर कसते हुए छापामार कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। चुनाव को देखते हुए उन लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। जो क्षेत्र में चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैला सकते हैं। इसके अलावा पूरे क्षेत्र में अवैध रूप से शराब, जुआ के अड्डों का संचालन करने वालों को भी चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार क्षेत्र में शांति पूर्वक मतदान कराने के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य किया जा रहा है। जुआ, शराब की अवैध बिक्री करने वालों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में 5 टीमें गठित की गई हैं। जो जुआ शराब के संचालकों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्यवाही करेंगे।

Leave a comment