उरई। फैक्ट्री एरिया में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि रगेदा मोड़ पर बाइक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। जिससे चुर्खी बाइपास निवासी सरल यादव पुत्र सरजू यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर पुलिस ने बताया है कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a comment