उरई। बुधवार की रात मवई रोड पर मृत पाये गये दूधिये का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर उसकी मौत का कारण किसी अज्ञात भारी वाहन से टक्कर को बताया है। हालांकि हल्का इंचार्ज ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अगर कोई सनसनीखेज तथ्य प्रकाश में आता है तो उसके मुताबिक अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।
रूरा अड्डू निवासी अरविंद कुमार यादव (28वर्ष) पुत्र अतरूप सिंह यादव का शव कल लगभग 11 बजे रात मवई रोड पर लहूलुहान हालत में पाया गया था। परिजनों के मुताबिक वह सुबह शाम जायसवाल टावर गेस्ट हाउस में दूध पहुंचाने आता था। कल भी वह दूध देने के बाद वापस लौट रहा था तभी उसके साथ कोई हादसा हो जाने का अनुमान है। परिजनों के मुताबिक रात 10 बजे उसकी अपने भाई से मोबाइल पर बात हुई थी। इसलिए तय है कि घटना इसके बाद हुई होगी।

Leave a comment