उरई। आटा के नजदीक अधेड़ की रेलवे लाइन पर किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक का नाम उदयवीर अहिरवार (40वर्ष) निवासी ग्राम ऐर थाना डकोर बताया गया है। वह अपने एक रिश्तेदार के यहां त्रयोदशी में आटा आया था।
खबर मिलने पर आटा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके शव को सीलबंद करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर पोस्टमार्टम हाउस में उसके एक परिजन ने बताया कि उदयवीर खेती में घाटे से परेशान था। जिसके चलते अनुमान है कि उसने स्वयं ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है।







Leave a comment