उरई। माधौगढ़ थाना क्षेत्र मेें बिरिया मंदिर के पास बुलेरो की टक्कर से साइकिल चालक की नाले में गिरकर मौत हो गई।
कस्बा माधौगढ़ के मोहल्ला पटेल नगर निवासी भिखारी लाल (65वर्ष) ग्राम सुल्तानपुरा में त्रयोदशी शांति भोज में शामिल होने गये थे। गुरुवार को वे साइकिल से वापस लौट रहे थे इसी दौरान सामने से आ रही बुलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a comment